सपना यह है - की आप कामयाब बनें , अमीर बनें, शक्तिशाली बनें ------खुश रहे॥
यह सब अलग नही हैं।
न ही एक ही सिक्के के अलग पहलु हैं।
एक मिला तो दूसरा मिलेगा ही , यह ज़रूरी नही है।
लेकिन आपको किस कार्य में संतुष्टि मिलती है, खुशी मिलती है यह बहुत ज़रूरी है।
मैं जिस राह पे चल रहा हूँ , उस राह का मेरे लिए सही होना , यह दिन- प्रतिदिन साबित हो रहा है।
लेकिन यही राह हमेशा सब के लिए सही हो , यह ज़रूरी तो नही।
मेरे एक मित्र में काफ़ी हिम्मत है- की उसने यह फ़ैसला लिया की उसका हुआ रास्ता उसके लिए ठीक नही है।
यह जानना की आपका लिया हुआ रास्ता आपके लिए उत्तम है या नही है -- यही सबसे पहली जीत है ।
आपका उत्साह उस कार्य में इतना होगा की आप उचैयाँ छुएंगे यह काफ़ी हद तक निश्चित हो जाता है--क्योंकि आपकी कोशिशें ज़्यादा पूरी होतीं है।
दूसरा पहलु यह है की आपको अगर अपनी मंजिल का ही पता नही।
फ़िर तो कोई भी सड़क पकड़ लीजिये और आप कहीं तो पहुँच होई जायेंगे।
और अगर आपने पहले से जाना पहचाना रास्ता चुना है तो आप कामयाब भी हो सकते हैं।
लेकिन संतुष्टि पाना मुश्किल हो सकता है।
तो फ़िर क्या यह संतुष्टि बेकार की बात है?????
क्या कामयाबी ही मंजिल होनी चाहिए चाहे जिस भी रास्ते जायें?????
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment